Breaking

महिलाओं ने महिला को पीटा, फिर निर्वस्त्र कर घुमाया,..

Spread the love

इंदौर : गौतमपुरा में चार महिलाओं ने एक महिला को उसके घर से सीढ़ियों से घसीटते हुए निकाला और डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर गांव की गली में घुमाया। गांव के लोग यह सब मूक दर्शक बनकर देखते रहे।

गांव में आरोपी महिला जब पीड़िता के यहां गई तो जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि तू मेरी सास को लेकर क्यों गई। इसके बाद उसे घर से घसीटते हुए गली में ले आई और पाइप और डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद चारों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीण महिलाओ को रोकने के बजाए वीडियो बनाने लगे। पीड़िता और आरोपी महिला की सास आपस में बात करती थी। यह उसकी बहू को पसंद नहीं था। पीड़िता उसकी सास को लेकर मंदसौर गई थी। इससे वह और नाराज हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए चारों महिलाओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *