नीमच । ( मुकेश पार्टनर) शिव शक्ति सेवा मंडल बुधलाटा पंजाब के सदस्य मुकेश पार्टनर घनश्याम वलेचा ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून 2024 से प्रारंभ होकर 19 अगस्त 2024 तक रक्षाबंधन के दिन चलेगी यात्रा का पंजीयन 15 अप्रैल 2024 से ऑनलाइन एवं बैंक के माध्यम से प्रारंभ होगा। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि मार्ग एवं रजिस्ट्रेशन की जानकारी से प्राप्त कर ले ताकि यात्रा में असुविधा नहीं हो।