नीमच। AP NEWS EXPRESS
आगामी 4 फरवरी 2026 को नीमच से 90 किलोमीटर दूर स्थित सांवरिया सेठ के दरबार मंडफिया धाम में पद यात्रियों की आस्था का सैलाब नीमच से पदयात्रा कर सांवरिया सेठ की जय कारों के साथ मंडफिया धाम के लिए प्रस्थान करेगा।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सांवरिया भक्त मंडल नीमच द्वारा धूमधाम से पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार शुरू हो चुका है। इस वर्ष सांवरिया सेठ की पैदल यात्रा इतिहास रचने जा रही है । सांवरिया भक्त मंडल के गोपाल गर्ग (जीजी) ने जानकारी देते हुए बताया कि सांवरिया सेठ की पैदल यात्रा की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। मकर सक्रांति के शुभमुहूर्त पर 14 जनवरी 2026 से पंजीयन शुरू हो जाएंगे, गंगानगर आफिस जैन भवन रोड बंगला नंबर 48 में पंजीयन प्रारंभ होंगे। प्रसिद्ध समाजसेवी अरूल अशोक गंगानगर द्वारा इस पैदल यात्रा को दिव्य और भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे है। चिकित्सा सुविधाओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम साथ चलेगी। पूरी यात्रा के दौरान भजन कीर्तन गायन सहित अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर बेहतरीन भजन गायकों को बुलाया जाएगा। इसकी रूपरेखा तय की जा रही है। जगह-जगह स्वागत करने वाली संस्थाओं, संगठनों, समाजसेवियों की सूची पृथक से तैयार होगी, ताकि मार्ग में स्वागत करने में आसानी हो।
निम्बाहेडा में होगा रात्रि विश्राम
4 फरवरी 2026 को पदयात्रा नीमच से शुरू होगी जिसका राजस्थान के निम्बाहेडा में पडाव होगा, जहां निम्बाहेडा के व्यापारी सेठ विकास शारदा के नेतृत्व में रात्रि विश्राम की तैयारियां होगी। निम्बाहेडा में रात्रि विश्राम के दौरान भजन संध्या का आयोजन होगा। अगले दिन 5 फरवरी 2026 को अल सुबह पैदल यात्रा शुरू होगी, जो दोपहर तक मंडफिया धाम पहुंचेगी। मंडफिया में भक्तों के भोजन के लिए विशाल भंडारा रखा गया है।

