नीमच।
पुलिस यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर ने आज 29 नवंबर को बस स्टैंड पर यातायात टीम प्रधान आरक्षक नाहर सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश कर्णिक ने अचानक बस स्टैंड पर पहुंचकर बसों की चेकिंग की । चेकिंग के दौरान बसों में इमरजेंसी गेट, फर्स्ट एड बॉक्स, महिला के लिए रिजर्व सीट बस में स्पीड गवर्नर व बस के सभी कागजात चेक किए गए। खामी पाई जाने पर दो बस के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाकर ₹10 हजार समन शुल्क वसूल किया गया । यातायात प्रभारी ने सभी बस चालकों व बस कंडक्टर को स्वच्छ यूनिफॉर्म और गाड़ी के सभी कागज कंप्लीट रखने की हिदायत दी ।

