Breaking

Bhopal News: SIR  भोपाल में अभी 42% अपलोडिंग अधर में, बीएलओ पर बढ़ा दबाव, एक और निलंबित

Spread the love
भोपाल।
 एसआईआर की रफ्तार भोपाल में धीमी पड़ने से पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शहरी क्षेत्रों में गणना पत्रकों का डिजिटल अपलोड सबसे ज्यादा अटका है और अब बीएलओ के सामने सिर्फ 6 दिन में 42% काम पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है। इधर भोपाल कलेक्टर ने एक बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Bhopal News: Only 6 days left for SIR, 42% uploading still pending in Bhopal, pressure on BLOs increases, anot
भोपाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया समय से पीछे चल रही है और अब पूरा सिस्टम अगले छह दिनों के अलर्ट मोड में आ गया है। मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर एप पर अपलोड करने का काम सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्रों में अटक गया है, क्योंकि लगातार बदलते पते बीएलओ की सबसे बड़ी चुनौती बन गए हैं। वहीं, गांवों में पते स्थिर रहने से काम तेज़ गति पकड़ रहा है। 4 दिसंबर तक 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करना है, लेकिन अभी भी बड़ा हिस्सा बाकी है। अधिकारी भी तय समय सीमा पर लक्ष्य पूरा होने को लेकर स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं। भोपाल कलेक्टर ने एक बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के कार्य में लापरवाही और रुचि न लेने के कारण बीएलओ दीपेश पाराशर को सस्पेंड किया गया है। निलंबित बीएलओ गोविंदपुरा विधानसभा के बूथ क्रमांक 222 पर पदस्थ थे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शुक्रवार रात 8 बजे तक जिले के 2029 बीएलओ सिर्फ 57.98% गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन कर पाए थे। अब 42% काम शेष है, जिसे केवल 6 दिनों में पूरा करना है। जो बीएलओ के लिए बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है। बीएलओ के अनुसार शहर का फैलाव बढ़ने से पुराने पते पर मतदाता नहीं मिल रहे हैं। कई मतदाता सहयोग नहीं कर रहे हैं जिससे बीएलओ को परेशान होना पड़ रहा है। 2003 का रिकॉर्ड निकालना और मिलान करने में समय लग रहा है। कई घरों में गणना पत्रक मौजूद ही नहीं हैं।  नाइट चौपाल में लोग कम संख्या में आ रहे हैं 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *