Breaking

जाम की वजह का किया मुआयना , सर्विस रोड करवाया ठीक

Spread the love

 

नीमच।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार पुलिस यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर ने प्रतिदिन हिंगोरिया फाटक पर जाम व कलेक्ट्रेट के यहां जाम की स्थिति निर्माण कार्य के दौरान होने की वजह से इसे लेकर रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से मौका मुकाबला किया कि जाम की स्थिति क्यों निर्मित हो रही है । हिंगोरिया फाटक से लेकर बस स्टैंड तक विजिट कर जावद फंटा से लेकर कलेक्टर तक पुरे रोड का निरीक्षण किया गया । यातायात टीम द्वारा महसूस किया गया कि ठेकेदार द्वारा अगर अच्छी सर्विस रोड बना दी जाए तो निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक को डाइवर्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ठेकेदार से सर्विस रोड मरम्मत करवा गड्ढे मिट्टी के ढेर और रोलर चलाने के लिए बातचीत की गई । थाना प्रभारी सोनू बडगूजर व यातायात टीम प्रधान आरक्षक दिनेश करनी, सहायक उप निरीक्षक जाट, आरक्षक कृष्ण सैनी, सहायक उप निरीक्षक कैथवास के आपसी समन्वय और सहयोग से ठेकेदार द्वारा सर्विस रोड की मरम्मत करके सर्विस रोड को कंप्लीट करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *