
नीमच। (AP NEWS EXPRESS)
आज यह कोई चुनावी रैली नहीं है वोट चोरी से बनी हुई मोदी सरकार व मोहन सरकार के विरुद्ध जन जागरण कर लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है ।वोट चोरी भ्रष्टाचार और किसानों के साथ की गई वादा खिलाफी को लेकर परिवर्तन की लहर है जो लोकतंत्र बचाने की दिशा में अपनी भूमिका निभा रही है। वोट चोरी कर प्रधानमंत्री ने सरकार बनाई है। इसी तरह मध्यप्रदेश में भी संविधान की हत्या हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पशुपतिनाथ कॉरिडोर बनाने की बजाय प्रदेश को नशे का कॉरिडोर बना दिया है।
उक्त आशय की दहाड़ आज प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीमच में वोट अधिकार रैली के दौरान कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन मे महती कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश भ्रष्टाचार, वोट चोरी की भेंट चढ गया है। इसलिए विपक्ष अपनी भूमिका निभाते हुए प्रदेश की जनता के हित में अपना दायित्व निभाकर मोहन सरकार को जागना चाहता है क्योंकि इस सरकार ने किसान हित में हो या आम आदमी के हित की बात उसे दरकिनार प्रदेश को भ्रष्टाचार की भट्टी में झोंक दिया है। उन्होंने मोहन यादव की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की मोहन यादव का मिशन 50% कमिशन है। उन्होंने बहनों को संबोधित कर कहा कि आप भले ही मेरा पुतला जलाओ परंतु में यह कहना चाहता हूं कि आपके बेटे नशे की गिरफ्त में होकर अपना भविष्य बर्बाद कर दें क्या आप यही चाहते हैं। क्योंकि मोहन सरकार नशे के कारोबार को सपोर्ट कर रही है जो आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद करना है। मैं किसान का बेटा हूं मैं आपके हित की लड़ाई से कभी भी पीछे नहीं हटूंगा। आपके लिए लड़ता रहूंगा। जीतू पटवारी ने भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि सरकार ने टोल टैक्स बंद कर दिए हैं परंतु आप हमें बताएं की क्या नयागांव टोल टैक्स पर अवैध वसूली नहीं हो रही है अगर हो रही है तो यह आपके समक्ष भ्रष्टाचार का स्पष्ट परिचायक है। इस तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की मोहन सरकार को आड़े हाथ लिया। गांधी भवन से एक विशाल रैली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में निकली जिसे कलेक्टर को ज्ञापन देने से पूर्व रास्ते में ही रोक कर प्रशासन ने ज्ञापन लिया। सभा के दौरान निवृत्तमान हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में नवनियुक्त अध्यक्ष तरुण बाहेती को पदभार सौंपा। जीतू पटवारी के नीमच आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने भारत माता चौराहे पर पूर्व में जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए एक बयान का विरोध जताते हुए पटवारी मुर्दाबाद के नारे लगाए।जीतू पटवारी के वोट अधिकार यात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस जनों की भीड़ से कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारी उमंग उत्साह से भर गए और कांग्रेस में जीतू पटवारी ने नई ऊर्जा का संचार कर दिया । जीतू पटवारी ने अपने संबोधन में कई बार पूर्व मंत्री नाहटा को कोड किया। जीतू पटवारी ने नीमच नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि 500 करोड़ का भ्रष्टाचार नीमच नगर पालिका में हुआ है।उन्होंने विगत दिवस हुए रेडक्रॉस नीमच को लेकर कहा कि इस चुनाव में भी भाजपा के नेताओं की मंशा के अनुरूप चुनाव निरस्त करवाया गया है। जीतू पटवारी ने इस तरह भाजपा सरकार पर आरोपी की झड़ी लगाते हए कहा कि कश्मीर पर नारा लगाने वाली भाजपा सरकार ने जब पूरा देश , सेना, विपक्ष उसके साथ था फिर भी उसने युद्ध विराम कर कश्मीर पर कब्जा करने का अवसर गवां दिया ।
मोहन यादव का मिशन , पचास प्रतिशत कमिशन – जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकली विशाल वोट अधिकार यात्रा
जनसभा के बाद वोट चोर गद्दी छोड़ पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें कांग्रेस जनों ने जनता के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। जनसभा के बाद कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से रैली निकाली गई, जो गोल चौराहा, गोमाबाई रोड़ होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची। कलेक्टारेट के पूर्व इस पैदल मार्च संजीवनी पुलिया के पास पहुंचा जहां पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। और कांग्रेस जनों को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात था । यहीं पर कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम नीमच संजीव साहू को दिया । ज्ञापन में चुनाव में हुई कथित गड़बडिय़ों की निष्पक्ष जांच कराने और सरकार के खिलाफ संवैधानिक कदम उठाने की मांग की गई। महंगाई, बेरोजग़ारी, किसानों की समस्याएं और कानून-व्यवस्था से जुड़ी विफलताओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा किसानों को प्रीमियम से कम फसल बीमा मिलने और कई क्षेत्रों में तो किसानों को फसल बीमा नहीं मिलने, अतिवृष्टि से सोयाबीन की फसल खराब होने और पीला मोजेक रोग लगने से बर्बाद फसलों का शीघ्र सर्वे कराने आदि की मांग का उल्लेख किया गया है।
नीमच प्रवेश पर प्रायवेट बस स्टैंड से लेकर गांधी भवन तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का जगह-जगह कांग्रेस जनों ने जोश भरा स्वागत किया । नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती के नेतृत्व में कांग्रेस का “वोट अधिकार सत्याग्रह” पहला कार्यक्रम था, जिसमें सभी कांग्रेस जन एकजुट नजर आए।वोट अधिकार यात्रा में रतलाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोद, कांग्रेस नेता अरविंद चौपड़ा, अजीत कांठेड़, सत्यनारायण पाटीदार,समंदर पटेल आर सागर कछावा,मधु बंसल, सोमिल नाहटा, ओम दीवान, ब्रजेश मित्तल, महेंद्र मोनू लोक्स, मंगेश संघई, योगेश प्रजापति आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंचासीन थे। *जनसभा का संचालन पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक एवं प्रवक्ता भगत वर्मा ने किया

