नीमच। मध्य प्रदेश में पदस्थ 12 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची गृह विभाग ने जारी की है। जिसमें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर कर तबादला किया गया हैं। इस सूची में नीमच जिला पुलिस कप्तान अमित तोलानी का नाम भी शामिल है। नीमच जिले के कप्तान अमित तोलानी का भी नीमच से तबादला कर उन्हें अब सेनानी, 24 वीं वाहिनी, विस बल जावरा रतलाम भेजा गया है। नीमच जिले के नए पुलिस कप्तान का नाम अभी सामने नही आया है।


