नीमच: ग्राम बैसला के पास हुआ एक्सीडेंट जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, बैसला गांव का निवासी लालसिंह पिता सत्यनारायण 30 अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान मजीरिया के मोड़ पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे घटना स्थल पर ही लालसिंह की मौत हो गई, और उसकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई। जिसका उपचार रामपुरा शासकीय चिकित्सालय में चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर चक्काजाम कर दिया। जिसकी सुचना मिलते ही रामपुरा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों अपनी मांगो पर अड़े है, और लगातार प्रदर्शन कर रहे है।