Breaking

खेत से वन  अमले ने किया विशालकाय अजगर का रेस्क्यू

Spread the love
मनासा। (सुभाष व्यास) तहसील के ग्राम माता रुंडी से  किसान  फखरुद्दीन पिता निसार खान के खेत में आज रविवार सुबह  विशालकाय अजगर किसान को दिखा। ऐसे में अजगर को देखते ही किसानों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरन्त  उप वन मंडलाधिकारी आर आर परमार एवं परिक्षेत्र अधिकारी मनासा शाश्वत द्विवेदी से सम्पर्क किया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए वन विभाग अमले ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से बड़ी मशक्कत के बाद गीले खेत से अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा । जानकारी के अनुसार रेस्क्यू किये गये अजगर की लम्बाई लगभग 15 फीट एवं  वज़न लगभग 25 किलो था। चुकी उक्त गांव की सीमा एक बड़े वन्य क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं इसलिए  यह जीव भटकता हुआ किसान के खेत में पहुंच गया होगा। इस  कार्य में रेस्क्यू दल के महेश पाटीदार बीट प्रभारी मनासा ,  मिट्ठू सिंह चन्द्रावत बीट प्रभारी पड़दा, उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गोड़ उपस्थित थे साथ ही ग्रामीणों का भी विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *