नीमच । खाद्य अधिकारी यशवंत शर्मा के साथ विभाग अमले ने बंसल चौराहे के पास सत सैनी दूध डेयरी पर पहुंचकर सैंपलिंग कार्रवाई कर खाद्य सामग्री के सैंपल लिए । खाद्य अधिकारी शर्मा ने टीम के साथ नरेश सैनी की सैनी दूध डेयरी पर मिलावट की आंशका के चलते दुध के सैंपल लिए । खाद्य अधिकारी के अनुसार दूध के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य अधिकारी ने लिए दूध के सैंपल

