Breaking

आराध्या ने लगाएं ट्री-गार्ड,,…

Spread the love

नीमच। राजमाता विजय राजे सिंधिया जिला अस्पताल परिसर में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सर्जन डॉक्टर महेंद्र पाटील के मार्गदर्शन में ट्री गार्ड लगाकर नीम का पौधा रोप वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर पाटील ने बताया कि, आराध्या की संयोजिका मीनू लालवानी द्वारा वृक्षारोपण का एक सराहनीय कार्य किया गया। हम सभी को भी एक पोधा लगाने का प्रयास करते रहना चाहिए, इसी कड़ी में डां. संगीता भारती ने भी आराध्या के कार्यों की प्रशंसा करते हुए वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए कहा कि, वृक्ष से हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होती है, जो मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए एक पौधा अवश्य लगाएं।

अंत में आराध्या की संयोजिका एडवोकेट मीनू (माया) लालवानी ने भी बताया कि, हमारी टीम अक्सर बेटियों को जन्म देने की माता को सम्मानित करती है, उसी के साथ आज हमने जिला चिकित्सालय परिसर में एक नीम रुपी पौधे को जन्म दिया है। जैसे जैसे बेटी बडेंगी वैसे-वैसे वृक्ष भी अपना आकार लेगा और वही वृक्ष बड़ा होकर बेटी को जन्म देने वाली माताओं को शुद्ध हवा व छाया प्रदान करेगा वृक्षारोपण के साथ-साथ हमारी संस्था द्वारा डॉक्टर डे पर डॉ. महेंद्र पाटील (सिविल सर्जन), डॉ. संगीता भारती, डॉ. निरूपा झा. डॉ. सुदर्शन गुप्ता, ब्लड बैंक सोसाइटी के सत्येंद्र राठौड़ को केसरिया दुपट्टा व मोतियों की माला पहनकर सम्मानित किया।

इस मौके पर आराध्या संयोजिका एडवोकेट (मीनू) माया लालवानी, समाजसेवी ज्योति रोहिड़ा, सिमरन कोटवानी, शोभना रोहिड़ा, खुशबू आठवानी, चंद्रप्रकाश (मोमु) लालवानी, चंद्रशेखर जायसवार, समरथ राठौर, विक्की थुलिया, राजू शर्मा और राकेश आडवानी व स्टाफगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *