जयपुर में विदेशी सैलानियों के लापता होने से हड़कंप
जयपुर |राजस्थान की राजधानी जयपुर से दो जापानी नागरिकों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दोनों जापानी पर्यटक नई दिल्ली से जयपुर आए थे और 7 फरवरी को एक होटल में ठहरे थे। अशोक नगर थाना प्रभारी (एसएचओ) मोतीलाल शर्मा ने बताया कि इन दोनों पर्यटकों को ले जाने वाले टैक्सी चालक ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। टैक्सी चालक को ही दोनों पर्यटकों की आवाजाही की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे पर्यटक एसएचओ के अनुसार, 7 फरवरी की रात टैक्सी चालक दोनों जापानी नागरिकों को अशोक नगर इलाके के एक रेस्टोरेंट में लेकर गया था। इसके बाद दोनों पर्यटक न तो टैक्सी के पास लौटे और न ही अपने होटल पहुंचे। टैक्सी चालक ने 8 फरवरी की सुबह तक उनका इंतजार किया, लेकिन जब दोनों की ओर से कोई संपर्क नहीं हुआ और वे होटल भी नहीं लौटे, तो चालक ने पुलिस से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। यह शिकायत सोमवार को दर्ज की गई।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोक नगर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात