रास्ते में नोट या सिक्का मिलना होता है शुभ
आम तौर पर कई बार ऐसा होता है कि चलते-चलते रास्ते में बहुत सी चीज़े मिलती है । कई बार रास्ते में पैसे गिरे हुए मिल जाते है या कई बार सिक्के तो ऐसे में ज्यादातर लोग इन्हें बिना कुछ सोचे तुरंत उठा कर अपने पास रख लेते है या कुछ लोग इन्हें जरूरतमंदों को दान कर देते हैं या मंदिर में चढ़ा देते हैं। इनके अलावा भी कई चीज़े होती है जैसे फूल, मोर पंख, अनाज जो कई बार रास्ते में नीचे गिरे हुए मिलती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसा देखा जाता है कि सड़क पर गिरी हुई ये चीज़े आपके आने वाले जीवन में बदलाव का कोई संकेत हो सकती है। कई चीज़े ऐसी होती है जिनका रास्ते पर मिलना शुभ होता है। लेकिन आखिर कौन सी है ये चीज़े और क्या है इनका मतलब। तो आइए जानते हैं कि ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में-
सबसे पहली चीज की बात करें तो अगर रास्ते में चलते वक्त अचानक से कोई नोट या सिक्का पड़ा हुआ दिखें तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि जल्द ही कोई धन से संबंधित लाभ हो सकता है। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि अगर किसी काम के लिए जाते समय रास्ते में सिक्का या नोट मिले तो इसका मतलब ये होता है कि आपको उस काम में सफलता ज़रूर मिलेगी या अगर किसी वजह से कोई काम अटका हुआ था या अधूरा था तो वो भी पूरा हो जाएगा।
अगर रास्ते में कहीं मोर पंख पड़ा हुआ दिखें या मिल जाए तो ऐसा माना जाता है कि ये सफलता और सौभाग्य की ओर इशारा करता है। मोर पंख को श्री कृष्ण का प्रिय माना जाता है इसलिए इसे मंदिर में रखना भी शुभ माना जाता है।
अगर किसी को सड़क या रास्ते पर जाते समय अचानक से कोई सफेद कौड़ी या गोमती चक्र पड़ा हुआ मिल जाए तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इन दोनों चीजों का संबंध सीधे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु से माना गया है, ऐसे में यदि ये दोनो चीज़े रास्ते में पड़ी हुई दिख जाए तो इसे धन और समृद्धि का संकेत माना जाता है।

हार के बाद एक्शन मोड में इंग्लैंड, टीम और चयन पैनल दोनों में बदलाव
सैनी सरकार के प्रदर्शन को मिली जनता की मान्यता, कांग्रेस पीछे
आसमान से समुद्र में गिरा विशालकाय प्लेन, मिशन के दौरान हुआ हादसा
महू अंबेडकर जयंती में कांग्रेस नेता ने उठाया भ्रष्टाचार का मुद्दा
Gold Silver Market Today: सोने की बढ़त, चांदी के दाम में ठहराव
Cannes Film Festival में आलिया भट्ट के साथ हुई धक्का-मुक्की जैसी स्थिति
धमाके से कांपा देवास, पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कई लोग झुलसे
IPL 2026: लखनऊ में अभ्यास करेगी CSK, धोनी को लेकर सवाल बरकरार
सम्राट चौधरी का दरभंगा दौरा: एयरपोर्ट और स्वास्थ्य परियोजनाओं पर फोकस