नीमच।
दिनांक 08 मई को फरियादी सुनिल तोमर, लाईजनिंग मैनेजर, दिलीप बिल्डकान लिमीटेड भोपाल ने पुलिस थाना बघाना, जिला नीमच में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शासन द्वारा जल जीवन मिशन, गांधी सागर पेयजल परिजयोजना फेज-2 अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिसलवास कला एवं बिसलवास खुर्द में 150 mm व 200mm (डाया) के कई सारे पाईप जिसमें एक पाईप की लंबाई 06 मीटर होती है, पाईप लाईन बिछाने के लिये दोनो गाँव के बीच में रोड के किनारे रखे हुए थे, जिनमे से काफी मात्रा में पाईप अज्ञात लोगों व्दारा चोरी कर लिये गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बघाना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 379 भादवि के अंतर्गत ममला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में चोरी हुए पेयजल परियोजना के पाईप की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिये विवेचक निरीक्षक विजय सागरिया, थाना प्रभारी बघाना के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पुलिस टीम ने चोरी गये लाखों रुपये के 105 पाईप, एक मारुति स्विफ्ट कार, एक आईसर ट्रक, एक हाइड्रोलिक क्रेन व सात मोबाईल फोन बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

