Breaking

Manasa news: पुलिस की बड़ी कार्यवाही,2 हजार लीटर से ज्यादा लहान नष्ट

Spread the love

मनासाएसपी अंकित जायसवाल द्वारा जिले में अवैद्य शराब की तस्करी निर्माण रोकने व कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में एएसपी नवलसिंह सिसोदिया व मनासा एसडीओपी विमलेश उईके के कुशल निर्देशन मनासा थाना प्रभारी शिवकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवेध शराब के स्थानों पर दबीश देकर 2300 लीटर लहान नष्ट किया गया। साथ ही दो अलग-अलग स्थानो से दो आरोपियों के कब्जे से 16 लीटर शराब जप्त की। 

अवैध शराब की धरपकड़ व शराब ठिकानों पर कार्यवाही करते हुए मनासा पुलिस टीम द्वारा ग्राम बर्डीया बांछडा डेरा के पास झाड़ियों व नाले में अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। जहों से शराब बनाने हैतु तैयार की गयी महुआ लहान करीबन 2300 लीटर व उपकरण नष्ट किये। अज्ञात आरोपी के विरूध्द धारा 34 (1), 34 (1) एफ के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *