Breaking

कल   हर्षोल्लास से मनेगा भगवान  परशुराम जन्मोत्सव।

Spread the love
मनासा (सुभाष व्यास)
  वैशाख मास की अक्षय तृतीया 10 मई को भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार ब्राम्हणों के आराध्य देव राज राजेश्वर  भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव  सकल ब्राम्हण समाज धूमधाम से मनाएगा। परशुराम सेना मनासा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र वितरित किए हैं। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री परशुराम जी का पूजन  कर  दोपहर 3.30 बजे शोभायात्रा निकाली जावेगी जो श्री मंशा पुर्ण महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर सदर बाजार, बद्रीविशाल मन्दिर, इमली बाग़  जुना साथ होते हुए कार्यक्रम स्थल ब्रम्हपुरी धर्मशाला पहुंचेगी। कार्यक्रम के दौरान परशुराम सेना मनासा के  प्रतिभाशाली विद्यार्थियों जिन्होंने कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं में 80%से अधिक अंक अर्जित किए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *