नीमच
आप कांग्रेस का ध्यान रखना और इस जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम फहरा देना। मैं आपसे वादा करता हूँ कि आपकी बंगला-बगीचा समस्या हो, ओवर ब्रिज की समस्या हो या मांग कांग्रेस की सरकार बनते ही उन्हे तत्काल प्राथमिकता से पूरी करूंगा। नौजवानों को रोजगार देकर उनकी ऊर्जा को देश, प्रदेश निर्माण में लगाना भी मेरा पहला दायित्व रहेगा। आपने इतनी बड़ी संख्या में आकर मुझे व कांग्रेस को जो संजीवनी शक्ति दी है। वह निसंदेह कांग्रेस के लिये आगामी विधानसभा चुनाव में वरदान बनकर सामने आएगी।
उक्त बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज 1 सितम्बर को नीमच दशहरा मैदान में महती चुनावी जनसभा को संबोधित कर कही। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह के दोनों हाथ व्यस्त है। उनका एक हाथ अत्याचार तो दूसरा हाथ भ्रष्टाचार को शरण देने में लगा है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो बच्चा किसी और के यहां होता है और मिठाई वह बांटती है। क्योंकि आपके यहां मेडिकल कालेज की सौगात मैने दी है। जबकि श्रेय ये ले रहे हैं। आज मध्यप्रदेश में चौपट राज और चौपट सरकार चल रही है। प्रदेश की कृषि, व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था अर्थ व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सभी चौपट होकर बेहाल है। आज मध्यप्रदेश को भाजपा की शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया. है। घोटालों व भ्रष्टाचार ने प्रदेश वासियों को आहत कर रखा है। आगामी विधानसभा चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है जो इस प्रदेश की दिशा तय करेगा। प्रदेश के नौजवान का भविष्य आज अंधकारमय है। जिसे प्रकाशवान करना प्रदेश के भविष्य के लिये जरूरी है। क्योंकि आज के नौजवान के समक्ष चुनौतियां खड़ी है। प्रदेश में आज निवेश लगाने को कोई तैयार नहीं है। क्योंकि निवेश विश्वास से आता है और वह मध्यप्रदेश के पास नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिवराज जी आप कलाकारी करना जानते है तो प्रदेश की जनता थी कलाकारी जानती है जो आपको आगामी चुनाव में पता लग जाएगी।
कमलनाथ ने शिवराज से सवाल करते हुए हुए कहा कि आपको 18 साल में बहनों की याद नहीं आई और अब चुनाव से पहले क्यों याद आई। ऐसा लग रहा है कि शिवराज अपने पाप धोना चाहते हैं तो चिंता मत करो शिवराज मध्य प्रदेश के मतदाता बहुत समझदार हैं और वह अब आपको बड़े प्यार से विदा करने को तैयार है। अभी इनने रिपोर्ट कार्ड जारी किया। मैने कहा है कि अब आप रिपोर्ट कार्ड नही रेट कार्ड जारी कर जनता को बताएं कि आपका पैसा लेने का रेट क्या है। तीन लाख 20 हजार करोड़ का कर्जा मध्य प्रदेश पर लाद कर आपने किया क्या है। यही कि बड़े-बड़े ठेके देकर अपना कमीशन वसूलने का ही कार्य किया है। मैं प्रदेश की पहचान सौदा कर या कुर्सी से न तो बनाई है और न ही बनाऊंगा। अपनी नीति व नीयत को कभी भी जनहित
के खिलाफ नहीं जाने दूंगा। मुझसे 15 माह का हिसाब किस बात का रहे हैं। हिसाब तो अब मतदाता आपको खुद बता देंगे।
उन्होंने शिवराज सरकार को सलाह देते हुए कहा कि आपने सब यात्राएं निकाल ली है ‘अब माफी यात्रा निकालकर जनता से अपने अत्याचार भ्रष्टाचार की माफी मांग लो।
Mi

