भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी बूथों पर कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनमें कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उज्जैन के पूर्व कांग्रेस विधायक रामलाल मालवीय ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले रामलाल मालवीय ने मुख्यमंत्री निवास पर सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और फिर भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। सीएम यादव ने पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इसी तरह महू से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामकिशोर शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शुक्ला को पार्टी का पटका और माला पहनाकर स्वगात किया। बता दें कि भाजपा नेताओं का दावा है कि आज प्रदेश में एक लाख लोग भाजपा में शामिल होंगे। इसमें कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।