लोकसभा चुनाव के बाद लाड़ली बहना योजना के बंद होने की चर्चाओं पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। डॉ मोहन यादव ने योजना के बंद होने की बात को नकारते हुए कहा कि 5 अप्रैल को जो हमने लाड़ली बहनों को राशि देने की बात कहीं थी,उसे लागू की।
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता कह रहे है कि यह योजना आखिरी है, तुम कहते रहो लेकिन बार बार सरकार बनती रहेगी और हम सरकार के कल्याण के लिए इस प्रकार के काम करते रहेंगे।एक नहीं दो नहीं लगातार ऐसे काम कई कामों के उदाहरण जनता के सामने है। सीएम ने यह बातें बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर कहीं। इस दौरान उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे और पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया है।