नीमच।
दो दिवसीय कृति उत्सव 2024 का आयोजन इस साल 6 व 7 अप्रैल को होगा। जिसमें पहले दिन विद्यार्थी समूह नृत्य की प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन हिंदी नाटक पार्क का मंचन हगा । उत्सव के दौरान कृति अवार्ड भी दिया जाएगा।
शहर की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति के अध्यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव डॉ विनोद शर्मा व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्णा शर्मा ने बताया कि, कृति संस्था द्वारा इस साल कृति उत्सव 2024 का आयोजन 6 व 7 अप्रैल 2024 को किया जा रहा है। जिले व शहर की स्थानीय प्रतिभाओं को मौका देने व मंच प्रदान करने के लिए पहले दिन 6 अप्रैल 2024 शनिवार को रात्रि 8 बजे से पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह (टाउन हॉल), दशहरा मैदान नीमच में चयनित स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। समूह नृत्य कार्यक्रम संयोजक कमलेश जायसवाल बनाए गए हैं। समूह नृत्य में प्रथम आने वाले स्कूल के समूह को कृति अवार्ड दिया जाएगा। साथ ही 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा। द्वितीय आने वाले समूह को 1 हजार 500 रुपये व तृतीय आने वाले समूह को 1 हजार रुपये , प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।
कृति उत्सव के दूसरे दिन 7 अप्रैल 2024 रविवार को रात्रि 8 बजे टाउन हॉल में उज्जैन की संस्था कला चौपाल द्वारा हिंदी नाटक ‘पार्क’ की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम की संयोजिका आशा सांभर होगी।

