Breaking

जिले ने फिर मारी बाजी, रहा अव्वल

Spread the love
जिले ने फिर मारी बाजी,
 रहा अव्वल
नीमच।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित समस्त योजनाओं का ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया गया है। माह जनवरी 2024 की ग्रेडिंग उप सचिव म.प्र.शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा 22 मार्च 2024 को जारी ग्रेडिंग में जिले ने प्रदेश में  प्रथम  स्थान प्राप्त किया है।
 दिनेश जैन कलेक्टर नीमच एवं  गुरु प्रसाद सीईओ जिला पंचायत नीमच के  नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नीमच जिला विगत दो वर्षो से अव्वल बना हुआ है। ग्रेडिंग सिस्टम केअंतर्गत  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संचालित समस्त योजनाओं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत, सीएम हेल्प लाईन एवं जिला स्तर पर जनपद पंचायत ग्रेडिंग के आधार पर सभी जिलों  की जिलेवार एवं संभागवार प्रगति का आंकलन किया जाता है । इसमें निरंतर शासन की योजनाओं की  लक्ष्य  पूर्ति समय सीमा में किए जाने, तथा विभिन्न माप दण्डों के आधार पर प्रत्‍येक जिले को अंक दिए जाकर रैकिंग का निर्धारण किया जाता है, अंको के आधार पर ओवरऑल जिले की ग्रेडिंग A+, 05 में से 4.50 औसत अंक प्राप्‍त कर प्रदेश में जिला प्रथम रहा।
ए सीईओ अरविंद डामोर नेबताया कि गुरु प्रसाद द्वारा समय समय पर समीक्षा की जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का त्‍वरित निराकरण, निर्धारित लक्ष्यपूर्ति, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यदक्षता हेतु मोटिवेट करना, सभी विभागों के साथ समन्‍वयक बैठक कर समय-समय पर समीक्षा किए जाने के परिणाम स्वरुप ही नीमच अपनी रैक को विगत दो वर्षो से बरकरार रख पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *