प्रशासन के बैनर तले साड़ी वाक थान का आयोजन 7 को
नीमच।
जिला मुख्यालय पर 7 मार्च को शाम 4:30 बजे भारत माता चौराहा फोर जीरो पर “साड़ी वॉक थान“ का आयोजन किया जा रहा है। इस साड़ी वॉक थान में महिलाओं की भागीदारी कराई जा रही है। कलेक्टर दिनेश जैन, अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं को सम्मिलित होने की अपील की है। आयोजन हेतु डॉ. ममता खेडे़ , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखण्ड नीमच नोडल एवं सुश्री किरण आंजना डिप्टी कलेक्टर नीमच को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गये है। आयोजन में साड़ी वॉक थान के दौरान ढोल – नगाडे़, नृत्य, म्यूजिक बैंड, ,हेण्डलूम साड़ी का स्टाल एवं अन्य व्यवस्था निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने सभी वर्ग की महिलाओं से इस अनूठे आयोजन में भाग लेने का आव्हान किया है।