Breaking

चांदी की चमक पड़ रही भारी, बाजार में मारामारी , गिरवी रखी रकम नहीं लौटाने का आरोप लगाकर खड़ा किया हंगामा 

Spread the love

नीमच। AP NEWS EXPRESS 

चांदी की चमक यानी उसके दाम का उछाल वाद विवाद व झगड़े की जड़ बनकर नजर आने लगा है क्योंकि इसके बड़े हुए दाम के बाद सर्राफा व्यवसाई वाद विवाद के शिकार होते दिखाई दे रहे हैं आज एक ऐसा ही मामला नीमच के टैगोर मार्ग पर एक चांदी सोने की दुकान  संदीप ज्वेलर्स पर नजर आया जिसमें ग्रामीण अंचल के महिला पुरुष दुकानदार से अपने द्वारा गिरवी रखी चांदी के गहनों को लेकर विवाद करते नजर आए। जबकि दुकानदार रकम गिरवी रखने के आप को नकार रहा था। मंगलवार दोपहर यातायात थाने के सामने सोने चांदी की गिरवी रकम छुड़ाने को लेकर आए लोगों ने हंगामा कर दिया। जिसकी वजह से राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई और जाम लग गया। 
पुराने कैंट थाने के सामने संदीप ज्वेलर्स की दुकान पर ग्रामीण क्षेत्र के बंजारा एवं कालबेलिया समाज की महिलाएं  अपनी गिरवी रखी रकम छुड़ाने आई जिसे लेकर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय कंचन पति कालू बंजारा निवासी आकली तहसील जावद का कहना था कि उन्होंने अपने पति के साथ थाने के सामने संदीप ज्वेलर्स पर 12 साल पहले लगभग 3 किलो चांदी के जेवर गिरवी रखकर पैसे लिए थे जिसे हर साल ब्याज भी जमा कराते थे। अब हमारी बेटी  का विवाह होने के कारण हमें रकम की आवश्यकता है लेकिन संदीप ज्वेलर्स के मालिक अनिल सोनी ने नामा होने से मना कर दिया। विगत एक माह से यह कहकर चक्कर दे रहा है कि कल दूंगा,  बाद दूंगा लेकिन हमारे द्वारा गिरवी  रखी रकमें नही लौटाई और आज तो साफ मना कर दिया कि  गिरवी की कोई लिखा पढ़ी नहीं है। इसी तरह राजस्थान के छोटी सादड़ी तहसील के गांव राजू खेड़ा  निवासी महिला रमकू बाई पति गोविंद नाथ जाति  बंजारा ने बताया कि उन्होंने आरआर ज्वैलर्स के मालिक राजू सोनी के पास 10 वर्ष पूर्व 1 किलो चांदी के पाट की कड़ी 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र पायजेब आदि  ज्वेलरी गिरवी रखी थी जिसे हर 6 महीने में 3:30 हजार रुपए ब्याज भी भरते थे अब रकम मांगने पर उन्होंने साफ मना कर दिया कि कोई रकम  नहीं है। इससे आक्रोशित होकर महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और भीड़ एकत्र हो गई।
 एक और तीसरे मामले में संतोष पति नाथू नार नाथ कालबेलिया निवासी सुवाखेड़ा का कहना है कि उन्होंने भी 3 किलो चांदी की रकम नया बाजार स्थित आर आर ज्वैलर्स के  संचालक राजू सोनी के  पास गिरवी रखी थी। ₹10हजार ब्याज भी दिया था, 2 किलो की कड़ी चांदी की दो जोड़ पायजेब जेवर आदि सामग्री थी। जो उन्हें नहीं लौटाई जा रही है । चांदी की रकम देने से मना करने के बाद महिला के परिवार जनों द्वारा जमकर हंगामा किया गया और भीड़ इकट्ठा हो गई । केंट  थाने के पुलिस कर्मी पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की पूछताछ  की है।
मामले में संदीप ज्वेलर्स नीमच के संचालक अनिल सोनी का कहना है कि 12 वर्ष पुराना कोई लेनदेन नहीं है महिलाओं को आगे कर झूठा दबाव बनाया जा रहा है किसी प्रकार का कोई लेनदेन नहीं है बाकी नहीं है। महिलाएं झूठ बोल रही है मेरे द्वारा चांदी की रकम कभी गिरवी नहीं रखी गई है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है पूरा मामला झूठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *