नीमच। AP NEWS EXPRESS
जिला व यातायात पुलिस नीमच ने लायंस पार्क चौराहे पर जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं यातायात प्रभारी सोनू बड़ गुजर के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता समारोह आयोजित कर दो पहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की प्रेरणा देते हुए हेलमेट लगाकर वाहन चलने वाले चालकों को सम्मानित किया एवं जो वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे उन्हें हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की समझाइश दी ताकि वे स्वयं के जीवन को व दूसरे के जीवन को सुरक्षित रख सकें।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर ने सड़क दुर्घटना से बचाव के तरीके बताते हुए वाहन चालकों से कहा कि अपने वह दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के नियम का पालन करते हुए नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं,
खराब मौसम में धीमी गति से वाहन चलाएं, खराब रास्तों में हमेशा सतर्कता बरतें ओवरस्पीडिंग न करें,
सीट बेल्ट और हेलमेट पहने बिना वाहन न चलाएं,
हमेशा अपनी लेन में ही गाड़ी चलाएं, ओवरस्पीडिंग पर लगाएं ब्रेक, ड्राइविंग करते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करें , अगर आप कार बाइक चलाते हैं तो गाड़ी चलाते समय सड़क पर रखें ध्यान ।
सीट बैल्ट, हेल मेट का प्रयोग जरूर करे, ओवरलोडिंग से बचें। ड्राइविंग के दौरान मोबाईल पर बात न करें। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से बचें।
शराब पीकर वाहन न चलाएं। ओवरटेक करने से बचें। अपने वाहक की निर्धारित समय पर
सर्विसिंग अवश्य करायें, अपने वाहन का बीमा अवश्य कारण करवाएंं ताकि रिस्क कवर हो सके।
श्री सिसोदिया ने बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा हेलमेट लगाना आवश्यक कर दिया गया है ऐसे में अगर कोई बिना हेलमेट लगाकर वाहन चलाते पाया गया तो उस पर कार्यवाही होगी। इस दौरान वाहन चालकों से इन ए नियमों को लेकर सवाल भी पूछे गए और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा जिलें में दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट धारण करने हेतु 07 दिवस विशेष अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट धारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक का मानना है कि नियमों का पालन सबसे पहले अपनों से ही होना चाहिए । जिले की समस्त जनता से अपील की गई की आप सभी हेलमेट एवं सीट बेल्ट का धारण अवश्य करे । ताकि सडक दुर्घटना में होनी वाली जनहानी को रोका जा सके । दो पहिया व चार पहिया वाहनों से होने वाली सडक दुर्घटनाओं में अक्सर देखा गया की हेमलेट धारण नही करने एवं सीट बेल्ट धारण नही करने से सिर में आने वाली चोटों के कारण सडक दुर्घटनाओं में मृत्यु का प्रमुख कारण है । अत: सभी जिला वासियों से अपील है कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से धारण करे । कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किये गये ।
वर्ष 2024 में मध्यप्रदेश में कुल 56669 सडक दुर्घटनाएं घटित होकर 14791 लोगों की सडक दुर्घटना में मृत्यु हुई है जिसमें सडक दुर्घटना के समय 6541 लोगों द्वारा हेलमेट धारण न करने एवं 1929 लोगों द्वारा सीट बेल्ट धारण न करने से मृत्यु हुई है । इसी तरह जिला नीमच में वर्ष 2024 में कुल 368 सडक दुर्घटनाएं घटित होकर 120 लोगों की सडक दुर्घटना में मृत्यु हुई है । वर्ष 2025 में हुई सडक दुर्घटनाओं का डाटा प्रसारित होना शेष है । जिला नीमच वर्ष 2025 में कुल 321 सडक दुर्घटनाएं घटित होकर 117 लोगों की सडक दुर्घटना में मृत्यु हुई है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय की मंशानुसार उक्त सडक दुर्घटना में हुई मृत्यु की दर को 50 प्रतिशत करने हेतु उक्त विशेष अभियान संचालित किया है । यातायात पुलिस ने अपील की है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से धारण करे ।
सड़क सुरक्षा जागरूकता : जिला एवं यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को किया जागरूक

