Breaking

नपा कार्यालय व शहीद स्मारक पर नपाध्यक्ष  करेंगी ध्वजारोहण

Spread the love
नीमच। AP NEWS EXPRESS 
नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जावेगा। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा  26 जनवरी पर नगरपालिका कार्यालय परिसर एवं शहीद स्मारक, ज्ञान मंदिर पर ध्वजा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। गणतंत्र दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह के तहत नगरपालिका परिषद्, नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा द्वारा 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे नगरपालिका कार्यालय परिसर में समस्त पार्षदगणों, गणमान्य नागरिकों व नपा स्टॉफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जावेगा। तत्पश्चात नपाध्यक्ष श्रीमती चौपड़ा द्वारा 8.15 बजे गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शहीद स्मारक, ज्ञान मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगी।  नगरपालिका परिषद्, नीमच  अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी से देश प्रेम की भावना से सरोबार होकर  राष्ट्र के नवनिर्माण व नीमच शहर के चहुँमुखी विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया है। श्रीमती चौपड़ा ने कहा कि सभी नागरिक इस राष्ट्रीय पर्व पर प्रेम एवं भाई चारे के साथ देश एवं नगर की तरक्की तथा विकास का संकल्प लेकर मजबूत एवं अखण्ड भारत का निर्माण करने में सहभागी बने। 
——————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *