Breaking

एस.आई.आर. में उत्कृष्‍ट कार्य : कलेक्टर चंद्रा राज्‍यपाल के हाथों हुए सम्मानित 

Spread the love
 नीमच । AP NEWS EXPRESS 
देश के साथ ही प्रदेश में रविवार 25 जनवरी 2026,  को 16 वां  राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह  मनाया गया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्‍वेशन सेंटर में राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस के राज्‍य स्‍तरीय  समारो‍ह में महामहिम राज्‍यपाल श्री मंगु भाई पटेल द्वारा एस.आई.आर.2026 के तहत  उत्कृष्ट एवं समय सीमा में कार्य करने पर नीमच जिले को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया । समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री पटेल ने नीमच जिले के कलेक्‍टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी  हिमांशु चंद्रा को भोपाल में 16वें राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। इस मौके पर मुख्‍य सचिव  अनुराग जैन, एवं  मनोज श्रीवास्‍तव सहित वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्‍थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *