Breaking

स्वर्गीय कश्मीर लालजी अरोरा स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता  दूसरा दिन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Spread the love
नीमच। AP NEWS EXPRESS 
 स्वर्गीय कश्मीरी लाल जी अरोरा की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्पर्धा के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया खिलाड़ियों के शॉट देखकर खेल प्रेमी भी रोमांचित हो गए।मंगलवार को खेले गए मैच में पहले राउंड  क्लियर हुआ और खिलाड़ी दूसरे राउंड में पहुंचे, आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनील शर्मा, भूपेंद्र गौड़ पिंकू नागोरी, चीफ रेफरी बृजेश कुमार गोड, जगद्गुरु पंडित विक्रम शर्मा के साथ विश्व हिंदू परिषद के नेता निर्मल देव नरेला भी मंचासीन रहे। इस अवसर पर सुनील शर्मा ने कहा कि गंगानगर परिवार ने नीमच के व प्रदेश के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सौगात दी है इतना बड़ा आयोजन करना व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना हर किसी के बस की बात नहीं इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट मैं खेल कर जहां खिलाड़ियों का उत्साह व हौसला बढ़ेगा वही देश को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मिलेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथियों के साथ कार्यक्रम के आयोजन अशोक अरोरा(गंगानगर) ने दी खिलाड़ियों का मैच देखकर उत्सवर्धन किया व पीठ थपथपाई। आयोजक अशोक अरोरा के कहने पर लायंस क्लब के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने शतरंज खिलाड़ियों के लिए भी एक कमरा एवं समुचित व्यवस्था करने की घोषणा की। घोषणा सुनकर उपस्थित पूरे हॉल से तालिया की गूंज गड़गड़ा उठी।
इस अवसर पर पार्षद हरगोविंद दीवान, महेंद्र मोनू लोक्स, संजय पवार पवन शर्मा, कपिल पवार अनिल भाटी, महेंद्र उपाध्याय, जीत किलेवाला, जय श्रीवास्तव सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे। 
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुल अरोरा व सचिव दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि स्पर्धा के दूसरे मैच और भी आकर्षण होंगे 9 जनवरी को स्पर्धा का फाइनल मुकाबले के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। इसके पश्चात खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान किए जाएंगे।
6 जनवरी को खेले गए क्वालीफाइंग राउंड में नीमच के कई खिलाड़ी मुख्य चक्र मे  पहुंचे अन्य जिलों से आए हुए खिलाड़ी भी मुख्य चक्र में पहुंचे पुरुष एकल में आदि पटवा उज्जैन ने निलेश  गुर्जर को 15 -14 15- 14 से हराया  हर्ष चोकसे   इंदौर ने एमपी बी ए   भव्य मित्तल को 15- 11,15 -9 से निपेंद्र सिंह धार विशेष सोलंकी एमपीबीए को 15-9 12-15 15-6 से पराजित किया ऑस्टिन इंदौर ने एमपी बी ए मेयर आनंद को 9-15  15-9 15 -5 से पार्थ भट्ट धार् को मंदसौर रितेश सोनी से वॉक ओवर मिला, अनस  मोहम्मद शेख एमपीबीए ने  देवस्व मिश्रा को 15-6 व 15 -11 से कृष्ण कांत दुबे ग्वालियर ने नवनीत क नडारे  इंदौर को 15-7  15 -7 से सार्थक कश्यप खरगोन ने जबलपुर   के आयु सुलेरे को 15-12, 15-6 से पराजित किया वूमेन  सिंगल में अन्वि गर्ग ने आर्या पोरवाल को 15-1, 15-5 से अद विका  सिंह उज्जैन ने पर्ल कोठारी नीमच को 15-2 ,15-10 से   प्रेक्षिता पाटीदार मंदसौर ने मुग्धा सिंहल को 15 -13, 15- 12 से धैर्य शर्मा उज्जैन  ने हर्षिता  दलवारिया नीमच को 15- 13,15- 13  से पराजित किया
पुरुष  डबल्स में नीमच के अभिषेक मेहता, अभिषेक शर्मा को धार के शुभम प्रजापति, अभिमन्यु सिंह से वॉक ओवर  मिला और वह मुख्य चक्र में पहुंचे जीत  किले वाला  व कमलेश मुछाल ने नवनीत व दीपक पवार इंदौर को 15-12 , 15- 12 से  पराजित किया   हर्ष चौकसे व   ऑस्टेंन इंदौर  ने निलेश ग्वालियर एवं उज्जैन के शिवांश पाल को 15 -12, 15 10 से पराजित करके मुख्य चक्र में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *