Breaking

कीचड़ मुक्त अभियान : वार्ड नंबर 2 की बदली तस्वीर*

Spread the love
मनासा। (सुभाष व्यास) 
 नगर परिषद मनासा के कीचड़ मुक्त अभियान ने ज़मीन पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। वार्ड क्रमांक -2 में वर्षों से चली आ रही कीचड़, गंदगी और जलभराव की समस्या का समाधान नगर परिषद ने कर दिया है ।
क्योंकि परिषद द्वारा लगाए गए पेवर ब्लॉक से यह वार्ड कीचड़-मुक्त होकर  रहवासियों को कीचड़ स राहत दिलवाएगा। क्योंकि परिषद द्वारा जहां पर भी कीचड़ की समस्या है वहां पर  पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। 
   नगर कीचड़ मुक्त और स्वच्छ सुंदर बने इसको लेकर  परिषद अध्यक्ष डॉ सीमा अजय तिवारी के नेतृत्व में परिषद इस दिशा में लगातार काम कर रही है । पहली बार परिषद अध्यक्ष पार्षदों की समस्या को प्राथमिकता के साथ हल कर रही है यहां तक कि विपक्षी दल के पार्षदों की समस्या को भी अध्यक्ष प्राथमिकता में शामिल कर वार्डो में विकास कार्य कर रही है‌ वार्ड 2 पार्षद अनसुईया दिनेश राठौर  ने क्षेत्र की समस्या को लगातार परिषद के सामने रखा और धरातल पर काम करवाया। नतीजा—आज वार्ड की गलियां साफ, पक्की और सुरक्षित हो चुकी हैं‌ यही नहीं श्रीमती राठौर के प्रयासों ने कई सालों से मुंगड़ कॉलोनी के रहवासी सीसी सड़क और नाली बनने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन किसी भी परिषद अध्यक्ष और पार्षद ने समस्या की और ध्यान नहीं दिया था। जब इस समस्या से पार्षद ने अध्यक्ष को बताया तो अध्यक्ष ने उसे गंभीरता से लेते हुए जनता को सीसी सड़क और नाली के साथ ही पेवर ब्लाक की सौगात दी। उल्लेखनीय है कि बारिश के दिनों में जहां पहले घरों तक कीचड़ पहुंच जाता था, वहीं अब पेवर ब्लॉक से न सिर्फ आवागमन आसान हुआ है, बल्कि स्वच्छता और सौंदर्य में भी  सुधार हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसे परिषद की अब तक की सबसे जरूरी और असरदार पहल बताया है।
नगर परिषद की माने तो स्वच्छ नगर के लक्ष्य को लेकर अभियान जारी रहेगा और अन्य वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे पार्षद श्रीमती अनुसुईया दिनेश राठौर ने बताया कि वार्डवासियों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। सड़क नाली और पेवर ब्लाक लगाए गए है अध्यक्ष को जब भी वार्ड की समस्या बताई है उसे प्राथमिकता के साथ हल करने कर जनता को सुविधा देने का काम किया है।  
*बॉक्स*
नगर परिषद मानस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवीश कादरी का कहना है कि नगर को कीचड़ मुक्त बनाने के लिए सभी वार्डो में पेवर ब्लाक लगाए जा रहे है जनता को कोई समस्या नहीं हो इसको लेकर परिषद काम कर रही है। नगर स्वच्छ और सुंदर बने इस दिशा में काम किया जा रहा है*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *