नीमच।
पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये नियमित परेड का महत्वपूर्ण योगदान है। पुलिस फोर्स में परेड को अनुशासन की जड़़ माना जाता है। परेड होने से पुलिस फोर्स में अनुशासन के साथ ही एक साथ टीम के रूप में कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। इसी तारतम्य में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला पुलिस लाईन नीमच पर जनरल परेड़ का आयोजन किया जाता है। 28 नवंबर शुक्रवार को जिला पुलिस लाईन कनावटी स्थित परेड़ ग्राउन्ड़ पर जनरल परेड़ आयोजित की गई। रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया द्वारा प्रातः 07ः00 बजे परेड निरीक्षण हेतु पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड में प्लाटूनोंं को खड़ा किया गया, तत्पश्चात सुबह 07ः15 बजे पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के आगमन पश्चात परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया ने पुलिस अधीक्षक को परेड की सलामी दी। पुलिस अधीक्षक ने प्लाटून वार तैयार परेड का निरीक्षण कर निरीक्षण के दौरान परेड़ में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण किया । जनरल परेड़ निरीक्षण पश्चात प्रातः 07ः30 बजे परेड़ का मार्चपास्ट कर 08ः10 पर परेड़ का विसर्जन किया गया। जनरल परेड़ पश्चात एसपी अंकित जायसवाल द्वारा पुलिस लाईन स्थित स्टोंर, एमटी एवं आरमोरी का निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जनरल परेड़ निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया। खराब टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई। परेड़ के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री निकीता सिंह, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, निरीक्षक आर.एस.डांगी, निरीक्षक निलेष अवस्थी, निरीक्षक भुरालाल भाभर, निरीक्षक शब्बी मेव, सहित पुलिस लाईन, थानों, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगे 72 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

