Breaking

30 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव  सामूहिक विवाह समारोह में करेंगे बेटे की  शादी 

Spread the love
नीमच ।
MP News: Simple card, seven more with 21 pairs…CM Mohan Yadav’s youngest son’s wedding is going on with sim
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अपने छोटे बेटे डॉक्टर अभिमन्यु की शादी 30 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगातार अपनी सादगी की मिसाल पेश कर रहे हैं। उज्जैन में सामूहिक विवाह समारोह में 21 जोड़े एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बडे बेटे की शादी भी सादे समारोह में की थी। छोटे बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र भी साधारण रखा गया है, जिस पर दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर के साथ मांगलिक कार्याें की जानकारी दी गई है।  
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का परिवार सीएम आवास में नहीं रहता हैं। उनके छोटे बेटे अभिमन्यु डॉक्टर है, वह भोपाल में ही रहते हैं। उनकी होने वाली पत्नी ईशिता भी डॉक्टर हैं। दोनों की सगाई पिछले दिनों सीएम आवास में सादे समारोह में हुई थी,जिसमें केवल परिवार के लोग शामिल हुए थे। इससे पहले उनके बड़े बेटे की शादी पुष्कर में बहुत ही सामान्य तरीके से हुई। जिसमें कोई दिखावा नहीं था और केवल परिवार के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए।
अब छोटे बेटे की शादी सामूहिक विवाह समारोह में कर ना सिर्फ अपनी सादगी का परिचय दे रहे है बल्कि समाज के लिए फिजुल खर्ची रोकने के लिए प्रेरणादायक उदाहरण हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही कई राजनेताओं के बेटे की शादियां भव्य तरीके से आयोजित हुुई, जिनका निमंत्रण पत्र भी काफी महंगे थे। इसकी तुलना में सीएम माेहन यादव के बेटे की शादी का निमंत्रण पत्र बहुत सादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *