नीमच।
जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2025 अंतर्गत “जल संचय जन भागीदारी जन जागरुकता की ओर” केन्द्र सरकार से पधारें सेन्ट्रल नोडल अधिकारी (CNO) निरमोद कुमार, निर्देशक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौधोगिकी मंत्रालय एवं सुश्री ट्विंकल चड्डा, वैज्ञानिक, केन्द्रीय भूजल बोर्ड जल शक्ति मंत्रालय की उपस्थिति में कार्यों का निरीक्षण किया गया।
जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत मनासा ब्लाक के ग्राम लोडकिया में नल जल योजना का निरीक्षण कर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के साथ बैठक की गई, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग तहत ग्राम लोड़किया में जन भागीदारी से निर्मित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तालाब, उद्यानिकी विभाग अंतर्गत एक बगिया मां के नाम योजना ग्राम नलखेड़ा में दिखाई गई , स्प्रिंकल सिस्टम से सिंचाई आदि कार्य का भ्रमण किया गया। केंद्रीय दल द्वारा कल के दिन भी अन्य विभागों के कार्यों का भ्रमण निरीक्षण किया जाएगा।

