लाखों के अवैध लकड़ी से भरे दो वाहन जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार… 

Spread the love
धार। (अनीता मुकाती )
 जिले के बगड़ी वन परिक्षेत्र में वन विभाग की  टीम ने बगड़ी  और सगड़ी के बीच हनुमान मंदिर के पास से अवैध रूप से महुआ की गीली लकड़ी से भरे दो वाहनों को पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों  वाहनों में करीब 6 टन लकड़ी भरी थी, जिसे पीथमपुर क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई सुबह 6 बजे की गई जब वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी। टीम ने संदिग्ध रूप से गुजर रहे 2 पिकअप वाहनों  को रोका। जांच के दौरान वाहनों में अवैध रूप से भरी गई महुआ की गीली  लकड़ी बरामद हुई।
बगड़ी वन परिक्षेत्र के सहायक वन अधिकारी संतोष उपाध्याय ने बताया कि यह लकड़ी सोडपुर और करौंदिया खाली वन क्षेत्र से काटकर अवैध रूप से पीथमपुर ले जाई जा  रही थी। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत लगभग ₹ 2 लाख और दोनों वाहनों की कुल कीमत ₹ 24 लाख आँकी गई है। इस प्रकार विभाग ने  ₹ 26 लाख की जब्ती की है। अभियान का नेतृत्व वन मंडलाधिकारी  विजय ननथम टी.आर. के निर्देशन में किया  गया। कार्रवाई के दौरान वनरक्षक रितेश त्रिवेदी, कुंवर, जितेंद्र चौधरी और चालक कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विभाग ने दोनों आरोपियों.. पिंटू पिता नगरिया निवासी गुगली और कालू सिंह पिता राजाराम निवासी करौंदिया खाली.. को हिरासत में लेकर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 42, 52 और मध्यप्रदेश अवैध परिवहन निवारण अधिनियम 2000 की धारा 14, 20, 3(क)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग अब ऐसे अवैध परिवहन नेटवर्क पर पूरी तरह से शिकंजा कसने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *