नीमच (ए पी न्यूज़ एक्सप्रेस)
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 फरवरी शुक्रवार को उज्जैन से दोपहर 12.25 बजे वायुयान द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे नीमच हवाई पट्टी पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद अपराह्न 3:00 बजे वायुयान द्वारा नीमच हवाई पट्टी से किशनगढ़ जिला अजमेर (राजस्थान) के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज 23 फरवरी 2024 को नीमच प्रवास के दौरान दशहरा मैदान नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में 752.09 करोड की लागत के विभिन्न 20 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। इनमें 593.48 करोड के 4 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा 158.61 करोड के विभिन्न 16 कार्यों का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों संपन्न होगा। इस मौके पर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री लाभ पत्र भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री नीमच शहर में आयोजित जन आभार यात्रा एवं रोड शो में भाग लेंगे। इसके पश्चात दशहरा मैदान पर आयोजित जन आभार कार्यक्रम को सम्बोधित संबोधित कर कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान नीमच पर विभिन्न विभागों की विकास गतिविधियों , उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वृहद प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच में आयोजित कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र झांझर वाडा में 558 करोड से स्थापित हो रही दो कपडा एवं परिधान निर्माण ईकाईयों का भूमिपूजन कर शिलान्यास करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र झांझर वाडा में 135 करोड की लागत से स्थापित हो रही विश्वेश्वरैया डेनिम प्रा.लि.की कपडा एवं परिधान निर्माण औद्योगिक इकाई एवं 450 करोड लागत की मेसर्स स्वराज सूटिंग्स प्रा.लि. कपडा एवं परिधान निर्माण ईकाई का भूमिपूजन कर शिलान्यास करेंगे। इन दोनों कपडा एवं परिधान निर्माण ईकाईयों में 2500 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री 5 करोड 98 लाख लागत के लालपुरा तालाब योजना एवं 2.5 करोड की लागत से काया कल्प 2.0 के अतंर्गत नगरपालिका नीमच द्वारा स्वीकृत सडक निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे।

