सर्वधर्म जगन्नाथ जी रथ यात्रा कल

Spread the love
नीमच।
 श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा समिति नीमच के तत्वावधान में जगन्नाथ पुरी उड़ीसा की तर्ज पर नीमच में भी   27 जून को प्रस्तावित जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव जनप्रतिनिधियों ,जिला प्रशासन, एवं जन सहयोग से  समाज जनों द्वारा  मनाया जाएगा।, रथयात्रा समिति संयोजक राजेंद्र गर्ग पप्पी सर,  संरक्षक शिवनारायण गर्ग ,  ओपी मंत्री, सुरेश चंद्र अजमेरा, संतोष चोपड़ा ,  ओम प्रकाश बंसल स्वतंत्र रोड लाइंस, कन्हैयालाल शर्मा, प्रकाश चंद्र गर्ग जेवी, मुरली मंडोवरा ,गणेश खंडेलवाल, अर्जुन जायसवाल, शैलेश जोशी, नवीन गट्टानी आदि ने सामूहिक रूप से भक्तों सेआह्वान किया है कि पूरे वर्ष पर्यंत रथ यात्रा की प्रतीक्षा रहती है ।  सभी का कल्याण हो यही लक्ष्य जगन्नाथपुरी यात्रा का रहता है। भगवान जी घर घर द्वार  दर्शन देने आते हैं  अतः  दिव्य दर्शन एवं धर्म लाभ का पुण्य  अर्जित करें। उल्लेखनीय है कि 13 वर्षों से यात्रा का आयोजन हो रहा है जिसमें 19 समाज अपनी  सहभागिता निभाते हैं। जिला प्रशासन के मार्ग निर्देशानुसार 27 जून शुक्रवार  शाम 5 बजे तिलक मार्ग स्थित श्री राम जी मंदिर से  भगवान जगन्नाथ जी रथ में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।  रथ यात्रा के दौरान साधु-संतों  का  मार्गदर्शन सानिध्य एवं आशीर्वाद मिलेगा।  इस अवसर पर साध्वी सत्या सिद्धा गिरी जी महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। रथ यात्रा का रात्रि 9  बजे  आरती के साथ विश्राम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *