अध्यक्ष, उपाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटाया

Spread the love
भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने सभी निगम, मंडल, प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इन सभी को पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार ने नियुक्त कर कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्रियों का दर्जा दिया था। अब डॉ. मोहन यादव सरकार ने इनको हटाने का बड़ा फैसला लिया है। नियुक्तियां निरस्त करने के आदेश संबंधित विभागों द्वारा जारी किए गए हैं। इन सभी पदों पर लोकसभा चुनाव के बाद ही नियुक्तियां होने की संभावना है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *