प्लेन में सफर करते वक्त आपने अक्सर पायलट को यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी घोषणाएं करते हुए सुना होगा। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पायलट ने उड़ान भरने से पहले कुछ ऐसा कहा कि प्लेन में बैठे यात्रियों की आंखें नम हो गईं। ये वीडियो पायलट अश्वथ पुष्पन का है, जिन्होंने उड़ान शुरू होने से पहले अपनी मां के लिए एक खास और दिल छू लेने वाली घोषणा की। खास बात ये है कि उनकी मां भी उसी फ्लाइट में सवार थीं और पहली बार अपने बेटे के साथ विदेश यात्रा कर रही थीं।
मां के लिए पायलट ने की स्पेशल अनाउंसमेंट : अश्वथ का ये प्यारा सा जेस्चर इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है और वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो की शुरुआत एक दिल छू लेने वाले पल से होती है, जब अश्वथ अपनी मां को एयरपोर्ट पर गले लगाते हैं। फिर जब वो विमान में जाते हैं और फ्लाइट शुरू होने वाली होती है, तो यात्रियों के सामने एक बेहद खास ऐलान करते हैं।