Breaking

MP NEWS : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Spread the love

धार : ( शरद पगारिया ) जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे अज्ञात कारणों के चलते प्लास्टिक के पाइप बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग तेजी से फैलने लगी सूचना के बाद पीथमपुर के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग बुझाने के लिए पीथमपुर सहित धार, धरमपुरी, महू, बदनावर और इंदौर एयरपोर्ट से भी दमकल बुलाया गया है। लगभग 12 दमकल की मदद से आग पर काबू करने की कोशिश की जा रही है।

सेक्टर-3 थाना प्रभारी सोनी ने बताया कि आग लगातार फैल रही थी। इसको लेकर पीथमपुर और महू की फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने का काम कर रही है। साथ ही इंदौर से एयरपोर्ट की दमकल वाहन भी बुलाई गई है। आग लगने की सूचना के बाद पीथमपुर एसडीएम तहसीलदार सहित तीनों थाने के पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लगभग एक वर्ष पूर्व भी इस फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी, जिस पर लगभग 6 घंटे में काबू पाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *