Breaking

NEEMUCH NEWS : नयागाँव पुलिस ने पकड़ा 191 किलोग्राम डोडाचूरा , दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

नीमच : अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया के दिशा-निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद सुश्री निकितासिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागाँव उनि मंगलसिंह राठौर की टीम ने मुखबीर सूचना के आधार पर नीमच निम्बाहेडा हाईवे पर नयागांव रेल्वे फाटक पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक बिना नम्बर की सफेद रंग की ब्रेजा कार से 11 प्लास्टिक के काले रंग के कटटो मे भरा कुल 191 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानो का पानल करते हुए जप्त कर आरोपी कार चालक किशनलाल पिता शंकरलाल जाति अहिर उम्र 27 साल निवासी ग्राम गुरजनिया थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ राजस्थान व उसके साथी शिवलाल उर्फ सत्यनारायण पिता भेरूलाल जाट उम्र 25 साल निवासी ग्राम दडवा थाना राशमी जिला चित्तौडगढ राजस्थान को गिरफ्तार कर आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *