महिला स्व सहायता समूह बैठक संपन्न, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी, रसोईघर पर लगेंगे ताले

Spread the love

नीमच ( एपी न्यूज़ एक्सप्रेस)। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्य प्रदेश मध्यान्ह भोजन सांझा चूल्हा रसोईया की बैठक 28 जनवरी रविवार को सुबह 11 बजे गांधी वाटिका में नीमच में जिला इकाई की अध्यक्ष माया मनोहर दास बैरागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से सभी महिलाओं ने निर्णय लिया कि प्रांतीय महिला एवं स्व सहायता समूह संघ भोपाल के निर्णय अनुसार सभी महिला समूह एवं रसोईया संघ का समर्थन किया। मध्यान्ह भोजन प्रधानमंत्री पूरक पोषण आहार एवं आंगनबाड़ी सांझा चूल्हा परियोजना पर रसोईया संघ की कृषि एवं रसोइयों के मानदेय 3 माह से मध्यान्ह भोजन आंगनवाड़ी की राशि समय पर नहीं मिलने से सहायता समूह में रसोईया महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। महिलाओं ने बैठक में बताया कि यदि 4 फरवरी को रसोइयों के खाते में राशि नहीं डाली तो सभी रसोईयां महिलाएं 5 फरवरी को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली जाएगी और रसोइयों पर ताला लटक जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *