MP NEWS : कुंवारे बजरंगबली बने शादी के गवाह : दूल्हे की मम्मी का कोर्ट में विलेन अवतार

Spread the love

कोर्ट परिसर में बने बजरंगबली के मंदिर में प्रेमी युगल ने भगवान को साक्षी मानकर शादी रचा डाली। लड़के के परिवार वाले अब भी शादी के खिलाफ़ हैं। इसी कारण कोर्ट में घंटों जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। दरअसल, यह मामला दो प्रेमियों के बीच का है और दोनों की जाति भी अलग है।
प्रेमिका का नाम रेणु कुमारी जो पासवान जाति की है और प्रेमी मंजीत जो चंद्रवंशी समाज से आता है। दोनों की शादी तो जरूर हुई पर इवेंट कराने वाले लड़के मंजीत जो कि दूसरे की शादी में सारा कुछ अरेंज करता था, मगर खुद की शादी बिना लगन, बैंड न ही बारात के हो गई। वो भी आजीवन कुंवारे रहने वाले बजरंग बलि के मंदिर में। हालाकि प्रेमी प्रेमिका दोनों ही बालिग है और शादी पर वधू पक्ष को तो कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वर पक्ष को आपत्ति जरूर है।

मिली जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद के देव प्रखंड के सरगावां निवासी मंजीत चंद्रवंशी सरेया गांव निवासी रेणु कुमारी से प्यार करता था। दोनों के बीच पढ़ाई के दौरान चट्टी बाजार में कोचिंग क्लास से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शारीरिक दूरी मिट गई थी।

प्यार में बेंगलुरू जॉब करने चला गया लड़का : प्रेम प्रसंग में ही लड़का जॉब करने बेंगलुरू चला गया। वहां वह एक इवेंट कंपनी में मैरिज मैनेजमेंट का काम करने लगा। इस दौरान लड़की से पिछले चार साल से दूर रहने के बावजूद लड़के का लड़की से प्रेम बना रहा। दोनों मोबाइल पर ही प्यार भरी बाते करते रहे और प्यार चलता रहा।

इस बीच लड़की के परिवार वालों ने उसका कहीं रिश्ता तय कर दिया। लड़की ने रिश्ता तय होने की बात लड़के को बताई तो, उसने कहा कि तुम्हें दूसरे लड़के से शादी नहीं करनी है, मैं ही तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद लड़का लड़की को राजस्थान ले आया। वहां जयपुर में लड़के ने लड़की के साथ बंद कमरे में लड़की की मांग भरकर शादी रचा ली। इसके बाद उसे लेकर बेंगलुरू चला आया और साथ में रहने लगा।

लड़की को भगाकर राजस्थान में की शादी : बेंगलुरू में ही लड़के के पास में ही रह रही उसकी मौसी ने इस गुपचुप शादी पर आपत्ति जताई। कहा कि खुलकर कोर्ट में शादी कर लो, तब इसे अपने साथ रखो। लड़का मौसी की बात मान गया और वह लड़की को अपने घर ले आया, जहां उसके परिवार वालों ने आपत्ति जताते हुए लड़की को घर से निकाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *