Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा,…..

Spread the love

मेष :~ अ, ल, इ👉: आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप मन में हर्ष और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आपका दिन लाभदायक साबित होगा। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के साथ मिलने से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास से भरा रहेगा।

🕉卐0⃣2⃣ⒿⒾⓃ🐂वृषभ :~ ब, व, उ👉: आज आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य भी नरम- गरम रहेगा। विशेष रूप से आँख में तकलीफ होगी। स्नेहीजनों और परिवारजनों के साथ मनमुटाव के अवसर खड़े होने से मन में ग्लानि अनुभव होगा। आपके द्वारा अपनाए गए कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

🕉卐0⃣3⃣ ⒿⒾⓃ💑मिथुन :~  क, छ, 👉: आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति करानेवाला साबित होगा। परिवार में पुत्रों और पत्नी की तरफ से लाभदायक समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात आपको आनंदित करेंगे। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। स्त्री मित्रों की तरफ से लाभ मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

🕉卐0⃣4⃣ ⒿⒾⓃ🦀कर्क :~ ड, ह👉: नौकरी या व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन खूब लाभदायक हैं। नौकरीपेशा करनेवालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति होने कीसंभावना रहेगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों के साथ भी खुले मन से चर्चा करेंगे। शारीरिक- मानसिक ताजगी का अनुभव करेंगे।वाहन सुख मिलेगा। सरकार की तरफ से लाभ और सांसारिक सुख में वृद्धि होगी।

🕉卐0⃣5⃣ ⒿⒾⓃ🦁सिंह :~ म, ट👉: आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। स्वास्थ्य साधारण नरम-गरम रहेगा। पेट दर्द से परेशान रहेंगे। विदेश में रहनेवाले स्वजनों का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक बर्ताव करें। नौकरी धंधे में तकलीफ आएगी। संतानों की चिंता रहेगी। शरीर में आलस, थकान और अनमनस्यकता रहेगी।

🕉卐0⃣6⃣ ⒿⒾⓃ👸🏼कन्या :~ प, ठ, ण👉 : आज के दिन नए कार्य शुरू न करने की आपको सलाह हैं। बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी। गुस्से की मात्रा अधिक रहेगी। अतः बोलने पर संयम रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव का अवसर आएगा। पानी से बचें महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचने के लिए विल, विरासत से सम्बंधित समस्याएँ पैदा होंगी। उचित पारिश्रमिक न मिलने से मन में उदासी रहेगी।

🕉卐0⃣7⃣ ⒿⒾⓃ⚖तुला :~ र, त👉 : आपका आज का दिन सफलता और आमोद- प्रमोद से भरा होगा, जिससे पूरे दिन मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन सम्बंधी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्राप्त करेंगे। नए वस्त्राभूषण की खरीदारी होगी तथा उसे पहनने का अवसर मिलेगा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

🕉卐0⃣8⃣ ⒿⒾⓃ🦂वृश्चिक :~ न, य👉: आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएँ घटेंगी। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध की भावनाएँ पैदा होंगी। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से सरकते हुए प्रतीत होंगे। विरोधी प्रतिस्पर्धियों से संभलने की सलाह हैं। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। नए कार्य या योजनाओं का आरंभ न करें।
🕉卐0⃣9⃣ ⒿⒾⓃ🏹धनु :~ भ, ध,फ👉 : आज का दिन मिश्र फलदायी बताते हैं। आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएँ खड़ी होंगी। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध की भावना पर काबू रखें। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी। बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहना हितकर है।

🕉卐1⃣0⃣ ⒿⒾⓃ🐏मकर :~ ख, ज👉 : आपका आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना रहेगी। छाती में दर्द रहने की संभावना है। स्त्रीयों के साथ काम लेने में अपने को संभालने की सलाह हैं।

🕉卐1⃣1⃣ⒿⒾⓃ⚱कुंभ :~ ग, स, श, ष👉 : आप तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं से साथ मिलकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में प्रणालियों द्वारा प्रभावकारी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

🕉卐1⃣2⃣ⒿⒾⓃ🐠मीन :~ द, च👉: अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह हैं। क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। विशेष रूप से आँख का ध्यान रखें। गलत खर्छ होगा। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाए, इसका ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें। सामान्य रूप से आजका दिन सोच-समझकर चलने जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *