रतलाम | खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा प्रभावित है। रतलाम से 13 यात्रियों का दल भी यात्रा को गया है, लेकिन अभी कश्मीर में ही रुका है। यात्री 6 जुलाई को दोपहर 3 बजे श्रीनगर पहुंच गए थे उन्हें अमरनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। दो दिन की वेटिंग के बाद खराब मौसम के चलते यात्रा ही रुक गई।
यात्री श्रीनगर में होटल में रुके हैं। यात्रियों ने बताया कि खाने-पीने के लिए बाबा के भक्तों ने लंगर लगा रखे हैं। जहां सुबह की चाय से लेकर दोपहर के लंच तक मिल रहा है। दल में शामिल रवि गुप्ता ने बताया कि बालटाल का रास्ता छोटा है लेकिन मौसम से रास्ता खराब हो गया है। पहलगाम वाले रास्ते से जाएंगे। सुनील गुप्ता ने बताया कि सेना और राज्य सरकार की अच्छी व्यवस्था है। दल में धर्मेंद्र मिश्रा, दीपक जाट, सुनील गुप्ता, अरविंद वया, जितेंद्र सोलंकी, मनीष वाडिया, रवि रमन, मणिलाल सकलेचा सहित अन्य शामिल हैं।