NEWS: शराब के नशे में दूल्हे ने दोस्त को पहनाई वरमाला…दुल्हन ने लौटाई बरात,…

Spread the love

बरेली के क्योलड़िया में शराब के नशे में धुत दूल्हे ने दोस्त के गले में वरमाला डाल दी। इससे नाराज दुल्हन ने बरात लौटा दी। जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गजरया निवासी रविंद्र कुमार से तय किया था। शनिवार रात बरात आई। वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी। इसी बीच शराब के नशे में धुत दूल्हे ने दोस्त को वरमाला पहना दी। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इन्कार करते हुएदुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता व तीन दोस्तों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

दोस्तों पर नशे की गोली कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाने का आरोप: क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी टूटने के बाद युवक के पिता ने उसके दोस्तों पर नशे की गोली कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। गजरया गांव के थाना बरखेड़ा पीलीभीत निवासी बाबूराम ने बताया कि उनका बेटा रविंद्र कुमार शराब का सेवन नहीं करता।
दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में धोखे से नशे की गोली मिला पिला दी, जिससे उसे नशा हो गया। दूल्हे की बहन और उसके परिजनों ने दुल्हन से मिन्नतें कीं, लेकिन वह नहीं मानी। दूल्हे की बहन ने कहा कि उसकी मां बीमार है। वह चारपाई पर है। उनकी मंशा है कि उनका बेटा दुल्हन को लेकर घर आए।इसको लेकर दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष के साथ बैठक कर समझौता करने का प्रयास भी किया, जिसमें वे दुल्हन के नाम भूखंड करने को राजी हो गए, तब भी बात नहीं बनी।

एक माह में तय हुआ था रिश्ता दहेज में दिए चार लाख रुपये: दोनों पक्षों को मिलाने वाले विहारीपुर गांव के पूरनलाल ने बताया कि दूल्हे की मां गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इसको लेकर उसकी मंशा थी कि उसके बेटे का जल्द विवाह हो जाए। इसको लेकर दोनों पक्षों के साथ रिश्ता तय करा दिया गया। दुल्हन पक्ष ने तिलक में दो लाख 51 हजार रुपये दिए, बाद में शादी के दिन दो लाख रुपये दहेज में दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *