Breaking

जनसुनवाई :  शिकायत पर कलेक्टर ने करवाई कार्रवाई, दवाखाना सील

Spread the love

 

नीमच ।
आज जनसुनवाई में कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा को  प्राप्त एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद के निर्देशानुसार मनासा क्षेत्र के गांव चचौर में एक दवाखाने को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश प्रसाद ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ.बी एल भायल बीएमओ मनासा, बीएमओ डॉ. राजेश मीणा जावद एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को ग्राम चचौर पहुंचकर एक निजी दवा खाने का निरीक्षण कर जांच करवाई तो अनियमितता पाए जाने पर उक्त दवाखाने को सील कर दिया गया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *