दमोह में कोतवाली थाना क्षेत्र के टंडन बिल्डिंग में संचालित प्यासी ज्वेलर्स दुकान से एक युवक दुकानदार को चमका देकर 5 ग्राम सोने की दो अगूंठी लेकर भाग गया। दोनों अंगूठियों की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक ने अपनी पसंद की अंगूठी निकलवाई और अंगुली में पहनकर देखने की बात करते ही दौड़ लगा दी।उन्होंने अपनी स्कूटी से बकौली चौराहा, अस्पताल चौराहा, घंटाघर व बस स्टैंड तक खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दोनों अगूंठी का वजन 5 ग्राम है। जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए है। इधर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी की पताशाजी की जा रही है।