Breaking

NEEMUCH NEWS: दीपोत्सव में रोशनी से जगमगाया अंचल देर रात तक हुई आतिशबाजी, कल भी हुई आज भी हो रही लक्ष्मी पूजा

Spread the love

नीमच: शहर व अंचल में गत दिवस गुरुवार को दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर हो या गांव कस्बा प्रत्येक घर दीपक की रोशनी से जगमगाया । देर रात तक पटाखे चला कर बच्चे बूढ़े जवान सभी लक्ष्मी पूजन के बाद दीप पर्व की खुशियां
बांटते नजर आए। रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान भी जगमगाता दिखाई देता रहा। बाजार की रौनक भी दीप पर्व के साथ यौवन पर नजर आई जहां शहर से लेकर गांव कस्बे के लोगों ने पहुंचकर खरीददारी से बाजार के व्यवसाय को परवान चढ़ाया। लक्ष्मी पूजन के लिए पूजन सामग्री की खरीदारी के साथ ही जेवर , वस्त्र, पटाखे,मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, व्हीकल आदि का बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। महिलाओं ने सज धज कर घरों के बाहर रंगोली बनाकर लक्ष्मी जी का आव्हान किया। रंग रोगन वह विद्युत सज्जा से जगमग घरों वह संस्थानों में शुभ मुहूर्त के दौरान लक्ष्मी जी की मंत्र उपचार के साथ पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीप पर्व को लेकर चल रहे मतभेद के कारण आज भी अंचल में दीप पर्व मनाया जाकर लक्ष्मी पूजन व आतिशबाजी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *