नीमच (एपी न्यूज़ एक्सप्रेस) । मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इतिहास में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 163 सीटों पर जीत दर्ज की । परिणाम के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही देवदारी का पटाक्षेप आज हो गया क्योंकि मुख्यमंत्री को लेकर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव को अपना नेता चुना गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के पद की स्थिति भी साफ़ हो गई है। यानी अब मध्य प्रदेश की कमान प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव संभालेंगे। 3 दिसम्बर को आए विधासनसभा चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। प्रदेश के साथ दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ था। लेकिन तमाम अटकलों पर आज हुई बैठक के बाद विराम लग गया। विधायक दल की बैठक और भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवक्षकों ने रायशुमारी कर मोहन यादव को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में चुना हैं। शिवराज सिंह चौहान ने अपने मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा दे दिया है।
भाजपा ने किया खेला, मोहन यादव के सिर ताज
