Breaking

कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट; 23 प्रत्याशियों के नामों का एलान,….

Spread the love

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 23 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार को महाराष्ट्र चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। अब दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इस तरह कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए कुल 71 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। दूसरी लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस ने जलगांव (जमोद) से स्वाति संदीप वाकेकर और भुसावल सीट से डॉ. राजेश तुकाराम मनवंतकार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

दूसरी सूची में नए उम्मीदवारों को मौका: कांग्रेस की दूसरी सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है और सिर्फ जालना सीट पर ही मौजूदा विधायक कैलाश गोरंट्याल को मौका दिया गया है। इस सूची में तीन महिला उम्मीदवारों का नाम है। दूसरी सूची में 23 सीटों में से कई सीटें विदर्भ क्षेत्र की हैं। नागपुर दक्षिण सीट कांग्रेस के खाते में गई है। इस सीट से गिरीश पांडव को पार्टी ने टिकट दिया है। कांग्रेस नेता सुनील केदार की पत्नी अनुजा को नागपुर जिले की सावनेर सीट से चुनाव मैदान में उतरा गया है। सुनील केदार को एक मामले में दोषी ठहराया गया था और उन्हें विधायक पद से हटना पड़ा था। उनकी अपील अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। पूर्व मंत्री वसंत पुरके अपनी पारंपरिक रालेगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *