Breaking

MP NEWS: वीडी शर्मा ने सदस्य बनाने में भी तोड़ा रेकॉर्ड: मोदी ने दी शाबाशी,…

Spread the love

भोपाल: मप्र ने सदस्यता अभियान में भी मिसाल पेश की है। पिछली बार की तुलना में इस बार मध्य प्रदेश ने 50 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी ने इस बार डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। समय रहते मध्य प्रदेश में यह टारगेट पूरा हो गया है। वहीं, देश के सबसे बड़े राज्यों में शुमार यूपी ने अभी दो करोड़ ही सदस्य बनाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस उपलब्धि से एक बार पीएम मोदी का मन जीत लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तारीफ: डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से वीडी शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर चल रही मीटिंग में सार्वजनिक रूप से कहा है कि मध्य प्रदेश ने लोकसभा चुनाव में भी अच्छा काम किया है। साथ ही सदस्यता में भी अच्छा काम किया है।

संगठन से भी मिली शाबाशी: मप्र में वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार एमपी में बीजेपी ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है। संगठन की मीटिंग में भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और महामंत्री विनोद तावड़े ने एमपी की उपलब्धि की जानकारी दी है। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने भी उनकी तारीफ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *